भाकियू हरपाल गुट ने किसान समस्याओ को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन 

भाकियू हरपाल गुट ने किसान समस्याओ को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन 

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह (बाराबंकी) | भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट का किसान समस्याओं को लेकर देवां क्षेत्र के पवैयबाद चौराहे पर  ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानवती यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांग पत्र थाना प्रभारी देवां अजय कुमार त्रिपाठी के द्वारा जिलाधिकारी को भेजा है    किसान समस्याओ के बारे मे  जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि जनपद में किसान समस्या का एक बड़ा मुद्दा सामने चल रहा है जिसमें स्टोर मालिकों द्वारा आलू भंडारण शुल्क बढ़ाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं जबकि इस समय 240 रुपए प्रति कुंतल का रेट है अगर रेट बढ़ाया गया तो किसानों पर अतिरिक्त किस सहन नहीं कर सकेगा जबकि 240 रुपए से कम रेट होना चाहिए किसानों को आलू में लागत नहीं मिल पा रही है जबकि ₹500 प्रति कुंतल के ऊपर से लागत लग रही है ऐसे में किराया बढ़ाये जाना उचित नहीं है  और देवां  के जाफरपुर में एक  छुटटा सांड  लोगों को मार रहा है जिससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं उसको गौशाला पहुंचाया जाए और बताया कि राजस्व संबंधित समस्याएं रही जिसमें चकरोट पर अतिक्रमण  होने से आने जाने में समस्याएं होती हैं और  सिंचाई करने वाले नाले की  खुदाई कराई जाए जिससे किसान सिंचाई कर सके नहर के पानी से  पवैयबाद के किसान गरीब मानसिंह कई बार ब्लॉक में लिखित शिकायत की है कि हम पात्र  है हमें आवास दिया जाए रहने के लिए कुछ नहीं है बरसात में घर गिर गया था कई गरीब किसान लोगों ने आवाज उठाई कि हमें पत्र होने के बाद भी आवास नही दिया गया   कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव अरविंद यादव ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानवती यादव जैद अंसारी नरेंद्र यादव राघवेंद्र रावत सुषमा देवी सुमित्रा देवी पवन कुमार यादव बृजेश वर्मा अमित जायसवाल मनोज कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे