बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल द्वारा चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट, जनसेवा इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर शुचिता का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित नीति का अक्षरशः पालन किया जाए। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैमरों की क्रियाशीलता एवं रिकॉर्डिंग की स्थिति जांची। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। परीक्षार्थियों हेतु पेयजल, प्रकाश एवं बैठक व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पाल ने ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को सचेत करते हुए कहा कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सचेत किया कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के समय शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सुरक्षा बल के कार्मिक उपस्थित रहे।