पुलिस का मिशन शक्ति अभियान गांव-गांव जाकर महिलाओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

पुलिस का मिशन शक्ति अभियान गांव-गांव जाकर महिलाओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत शनिवार को ललितपुर पुलिस ने जनपद भर में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति केंद्रों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बस अड्डों, बाजारों, पार्कों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालें लगाईं। इस दौरान महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके और किशोरियों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि डरने के बजाय अपराध के खिलाफ आवाज उठाना ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। साइबर ठगी से बचने के बताए गुर वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया कि साइबर अपराधी अक्सर डर या लालच का सहारा लेते हैं। टीम ने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी , बैंक विवरण या संदिग्ध लिंक साझा न करें। हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग पुलिस ने आपातकालीन स्थितियों के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया: 112: आपातकालीन सेवा 1090: महिला पावर लाइन 1930: साइबर अपराध सहायता 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन "नारी सुरक्षा ललितपुर पुलिस का संकल्प" पुलिस अधीक्षक ने संदेश दिया कि जनपद में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिस पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।