सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम किन्तूर में विजय नामक किसान के गेहूं के खेत में क्राॅप कटिंग एक्सपेरिमेंट करवा कर पैदावार का आकलन किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम किन्तूर के विजय नामक किसान के गेहूं के खेत की पैदावार आंकने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, लेखपाल महेंन्द्र जायसवाल,शांति गुप्ता लेखपाल हजरतपुर ने गेहूं की क्राॅप कटिंग एक्सपेरिमेंट करके पैदावार का आकलन कराया। बुधवार को उपजिलाधिकारी तहसीलदार ने लेखपाल किन्तूर के साथ ग्राम किन्तूर के विजय नामक किसान के गेहूं की फसल की क्राॅप कटिंग एक्सपेरिमेंट करवा कर गेंहू की पैदावार का आकलन कराया।इस मौके पर लेखपाल हजरतपुर सुश्री शांति गुप्ता फसल बीमा अभिकर्ता उज्जवल सिंह आदि भी मौजूद रहे।









