सिरौलीगौसपुर के राजकीय इण्टर कॉलेज में जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण का उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, खंण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्रा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया

सिरौलीगौसपुर  के राजकीय इण्टर कॉलेज में जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण का उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, खंण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्रा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर । क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज में जन गणना प्रगणकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज , खंण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्रा ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर जिला जनगणना प्रभारी अजीत सिंह भारती ने जन गणना प्रगणकों के प्रशिक्षण कक्षों में पंहुच कर जन गणना कार्यों के बाबत विस्तृत रुप से जानकारी दी।इस प्रशिक्षण कार्य में लगे प्रशिक्षकों ने प्रगणकों को जन गणना करने के तौर तरीकों की विस्तृत रुप से जानकारी दी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने सभी से कहा कि जनगणना पुनीत कार्य है जिसको अच्छे से करना है।जो बातें प्रशिक्षकों द्वारा बताई जा रही हैं।उनका अच्छे से अध्यन करें और जो समझ में न आवें उसे पूंछे नोट कर लें। तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने बताया है कि जनगणना प्रशिक्षण प्रशिक्षक सुकेश रंजन आदि प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक जनगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस मौके पर खंण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्रा,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,अनन्त कुमार यादव प्रधानाचार्य, अभिषेक सिंह, आशुतोष वर्मा,शौरभ वर्मा, बृजेश शुक्ला,शिवाजी मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।