धार्मिक आयोजन अखंड ज्योति पाठ और भजन संध्या कार्यक्रम से हुई शुरुआत
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)कस्बे के सिहाली रोड़ पर श्याम भक्त राजेश द्वारा धार्मिक आयोजन अखंड ज्योति पाठ और भजन संध्या जारी है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड ज्योति पाठ से हुई, जो के साथ चल रहा है।कलकत्ता के वाचक संदीप सुल्तानिया इसका वाचन करते हैं। मंत्रोच्चारण के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित है, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालु कतार में लगे हैं। पाठ के दौरान नृत्यांतिका प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें कलाकार आध्यात्मिक संदेशों को भाव-भंगिमाओं से दर्शा रहे हैं। आयोजनस्थल को रंग-बिरंगे परदों, पुष्पमालाओं और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया।परिसर में तमाम महिला,पुरुष और बच्चे उपस्थित हैं।श्रद्धालु सामूहिक रूप से पाठ में भाग ले रहे हैं,और धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हो रहा है। शाम को भजनसंध्या का कार्यक्रम भी जारी है। भजन गायक आकाश गुप्ता भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर रहे हैं।इनमें "राम नाम की महिमा"श्याम तेरी बंसी"और"भोले नाथ की जय"जैसे भजन शामिल हैं। श्रद्धालु तालियों और जयकारों के साथ भजनों में लीन दिखाई दिये हैं। आयोजक राजेश यादव और रवि श्रीवास्तव कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।आयोजन का उद्देश्य धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा और समाज में सद्भाव मजबूत करना है।कार्यक्रम में तमाम नागरिक, युवा और श्रद्धालु उपस्थित हैं।