थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हेरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के निर्देशन में मुख़बिर की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा डिबुलगंज दुर्गा मंदिर रोड के पास से NDPS Act के अंतर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11.02 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 193/2025, धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण —1. चम्पा देवी पत्नी स्व0 राजू प्रसाद, निवासी वार्ड नं-02 भगत सिंह नगर, डिबुलगंज (उम्र 50 वर्ष) थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।2. कृष्णचन्द कुशवाहा पुत्र नन्द लाल, निवासी ग्राम चटकानाला झिंगुरदह बैरियर, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली (म.प्र.) (उम्र 33 वर्ष)बरामदगी का विवरण —चम्पा देवी से: 5.56 ग्राम हेरोइन कृष्णचन्द कुशवाहा से: 5.46 ग्राम हेरोइन कुल बरामदगी: 11.02 ग्राम अनुमानित कीमत: ₹2,20,000/-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः -1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।2. उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।3. म0हे0का0 किरन यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।4. का0 रमेश गौड़ थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।5. का0 अजीत यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र