तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक मे मारी जोरदार टक्कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कसबे की पुलिस ने एम्बुलेंस की मदत से पहुंचाया सरकारी अस्पताल

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर छेत्र मे एक सड़क दुर्घटना मे 58 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हुआ घायल। घटना बीती रात शुक्रवार को देर रात की है। लखनऊ के निवासी देशराज एक तिलोकोत्सव समारोह से अपने घर को वापस लौट रहे थे। आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर कस्बे के ब्लाक चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक मे मारी जोरदार टक्कर से चालक देशराज वही सड़क पर गिर गया। उसको काफी गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से हुआ फरार स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को फतेहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्स्कों ने उपचार के बाद देशराज की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सको के अनुसार देशराज के पैर मे फैक्चर बताते हुए कंडीशन के बारे मे विस्तृत जानकारी जाँच के बाद ही स्पष्ट रूप से बताई जा सकती है। आपको बताते चले देशराज देंवा छेत्र के भानमतियापुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान मे अपने परिवारी के साथ लखनऊ के चिन्हत मे रहता है। व मोहम्मदपुर खाला छेत्र के अंतर्गत अमराईगांव भुंड मे आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम मे शमिल हुआ था।