डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को  ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तेजस के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, संजय कुमार विश्वास, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी,  सहित अन्य उपस्थित थे।