जाप कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मदिन

जाप कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मदिन

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र / राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक तथा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका महान समाज सेविका क्रांतिज्योति माता सावित्री बाई फुले की जयंती धूम धाम से मनाया । की शुरुआत सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ भागीरथी सिंह मौर्य प्रदेश प्रमुख महासचिव जन अधिकार पार्टी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग खोला, और दलित व महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया उन्होंने विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया, बाल विवाह का विरोध करते हुए सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और स्त्यशोधक समाज के माध्यम से सामाजिक समानता और न्याय के लिए आजीवन काम किया जिससे माता सावित्री बाई फुले को भारत का प्रथम शिक्षिका कहा जाता है ।विशिष्ट अतिथि सुमंत सिंह मौर्य मंडल प्रभारी वाराणसी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले महिलाओं के लिए पहला स्कूल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में खोला और उन्होंने पुणे में महिलाओं के लिए कुल 18 स्कूल खोलने का काम किया जब वे स्कूल जाती थी तो मनुवादी लोग उनके ऊपर गोबर, कीचङ फेंका करते थे परंतु वे अपने रस्ते से विचलित नहीं हुई और महिलाओं, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए आजीवन संघर्ष करती रही जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने कहा कि सावित्री बाई फुले को भारत में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है जिन्होंने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने के साथ ही समानता के लिए वकालत किया, सावित्री बाई फुले समाजसेवा के साथ साथ प्लेग नामक बीमारी से ग्रसित मरीजों की सेवा करने का काम करती थी और इसी दौरान प्लेग की चपेट में आने के कारण1897 में पुणे में उनका निधन हो गया जो भारत देश के लिए अपूर्णीय छती रहा ।जयंती समारोह में महिला प्रकोष्ठ की मंडल प्रभारी किरण कुशवाहा, मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा, जिला सलाहकार रामनारायण प्रजापति, लक्ष्मण सिंह, मुलायम मौर्य, अतुल प्रियदर्शी, मनोज कुमार, जय प्रकाश सिंह, सुभाष मौर्य, राकेश कुमार, चंद्रमा सिंह, बंशीलाल, डॉ जय प्रकाश, बासुदेव, मोहम्मद आमीन, भागवत सिंह, बृजेश मौर्य सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आजाद ने किया ।