जनमानस को लाभान्वित करेगा सड़कों का निर्माण : हरीश शाक्य

निष्पक्ष जन अवलोकन

जनमानस को लाभान्वित करेगा सड़कों का निर्माण : हरीश शाक्य

बदायूं/बिल्सी। शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित बिल्सी से सुकटिया मार्ग एवं शहजाद नगर से खेड़ा पश्चिमी मार्ग का शिलान्यास किया। इन मार्गों का निर्माण कार्य होने से क्षेत्रीय जनमानस लाभान्वित होगा। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पहले पक्की सड़क न होने के कारण बारिश के मौसम में निकलना मुश्किल हो जाता था पक्का रास्ता न होने के कारण आम जनमानस को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने की जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरी जिम्मेदारी थी । यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विजन वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। इसके अलावा सरकार गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रही है। इन मार्गों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि ग्रामों को सुविधा, संपर्क और प्रगति की नई दिशा भी देगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सागर, अर्जुन सिंह, बादाम सिंह शाक्य, विनय सिंह, दीपक चौहान, राहुल देव शाक्य, सुधीर सोमानी, आदित्य माहेश्वरी, शिवकुमार शर्मा, रजनीश शर्मा, सोनी सिंह, उपदेश तोमर, अमित शर्मा, विपिन शर्मा, दयानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।