जनपद के सभी थानो मे महिलाओ, बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान के प्रति किया गया जागरूक
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अन्तर्गत जनपद की पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओ व बालिकाओं को पुलिस द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओं के बारे मे जागरूक किया गया प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर शासन व पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियो द्वारा महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण वीमेन पावर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, सीएम हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टाप सेन्टर, साइबर हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन, एम्बुलेन्स सेवा, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।