कस्बा बेलहरा के ग्रीन क्लीन एजुकेटेड विलेज फाउंडेशनद्वाराआयोजित 'ऊँची उड़ान

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)कस्बा बेलहरा के ग्रीन क्लीन एजुकेटेड विलेज फाउंडेशनद्वाराआयोजित 'ऊँची उड़ान के परिदे क्विज कम्पटीशन' के 7वें संस्करण के परिणाम जारी हुआ।इस परीक्षा में 7000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था,जिसमें टॉप-200 में युगांतर इण्टर कॉलेज बेलहरा के विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। फाउंडेशन संस्थापक ताराचंद्र ने टॉप-20 विद्यार्थियों को धनराशि और टॉप-200 को पुरस्कार देने की घोषणा की।साथ ही आर्थिक दृष्टि से कमजोर 200 विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च वहन करने हेतु'संकल्प अभियान'की शुरुआत हुई है।परीक्षा परिणाम फाउंडेशन के अधिकृत यू-ट्यूब चैनल,फेस बुक,व्हाट्सप और इंस्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं।