एक चार वर्षीय बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) एक चार वर्षीय बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, रूद्र कनौजिया (4) पुत्र लल्लन थाना क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा निवासी में बुधवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। इस घटना में बालक के सिर में गंभीर चोट आई।घटना के तुरंत बाद परिजन उसे मोहल्ले में स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बालक की हालत में सुधार न होने पर उसकी मां ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बच्चे का परीक्षण बाद बालक के सिर में गंभीर चोट लगी है और अगले 24 घंटे उसकी स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हैं।