आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी की प्रधानाचार्या हुई सेवानिवृत्त

निष्पक्ष जन अवलोकन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी की प्रधानाचार्या हुई सेवानिवृत्त

बिल्सी(बदायूं) । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं उपनगर बिल्सी नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी बदायूं की प्रधानाचार्य सुमन रानी आज 31/03/2026 को सेवानिवृत्त हो गई ।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं तथा कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी यह सम्मान उनके बेदाग सेवाकाल और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है सुमन रानी ने सन 1994 से इसी विद्यालय से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी। सन् 2022 से विद्यालय प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी संभाली ,सुमन रानी के सेवानिवृत्त हो जाने पर विद्यालय की वरिष्ठतम अध्यापिका मीरा रानी को विद्यालय के प्रधानाचार्या का प्रभार दिया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।।