आबकारी आयुक्त के आदेश जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में 17 स्थानों पर की गई छापेमारी 45 लीटर शराब बरामद लहन नष्ट कराते हुए एक ब्यक्ति को जेल भेजा गया

आबकारी आयुक्त के आदेश जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में 17 स्थानों पर की गई छापेमारी 45 लीटर शराब बरामद लहन नष्ट कराते हुए एक ब्यक्ति को जेल भेजा गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में शिवानी सिंह ने थाना टिकैतनगर के ग्राम सिखलिखपुरवा,सरांयनेतामऊ,सुर्रा,रेवढा में थाना टिकैतनगर की संयुक्त टीम के साथ 17 स्थानों पर दविश दी गई।जिसमे 45 लीटर कच्ची शराब बरामद किया मौके पर 80किलो महुआ का लहन नष्ट करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किया गया।एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।तथा ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।एंव आस पास अवैध शराब के निर्माण विक्री परिवहन के गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की अपील की गयी।