अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र कोतवाली कर्वी के धनुष चौराहा,एलआईसी तिराहा एवं पटेल तिराहा पर पैदल गश्त किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र कोतवाली कर्वी के धनुष चौराहा,एलआईसी तिराहा एवं पटेल तिराहा क्षेत्र पर पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी । पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण,शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।