22 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना एवं स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ विश्व चिंतन दिवस मनाया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।भारत स्काउट गाइड जिला संस्था चित्रकूट के तत्वावधान में आज जिला संगठन कमिश्नर स्काउट कार्यालय कर्वी माफी में दिनांक 22 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना एवं स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ विश्व चिंतन दिवस मनाया गया जिसमें जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) चित्रकूट ललित कुमार यादव के उपस्थिति में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट के रोवर, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी चित्रकूट, एवं निषाद राज ओपन स्काउट दल के स्काउट उपस्थित रहे। चिंतन दिवस की शुरुआत चौथे गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1926 में पहली बार मनाया गया। इसके बाद सन 1999 में इसे विश्व चिंतन दिवस संपूर्ण विश्व में घोषित किया गया जो आज हम भाईचारे के रूप में मनाते है। जिसमें सभी रोवर एवं स्काउट की एक भारत श्रेष्ठ भारत पर पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान आशीष कुमार द्वितीय स्थान विमल कुमार एवं तृतीय स्थान गोलू प्रजापति का रहा जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कृत रामदयाल रोवर लीडर, जानकी शरण स्काउट मास्टर,अभिज्ञान श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, शिवमूरत आदि स्काउट एवं रोवर उपस्थित रहे