03 अभियुक्तों से 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

03 अभियुक्तों से 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
03 अभियुक्तों से 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 03 अभियुक्तों को 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उ0नि0 अभिषेक सिंह,उ0नि0 अतीन्द्र सिंह चौहान मय हमराह आरक्षी कामता सिंह थाना भरतकूप द्वारा अभियुक्त शिवभूषण पुत्र शिवकंठा निवासी गोबरिया बुजुर्ग थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को एक थैले में 31 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उ0नि0 रमेंश सिंह मय हमराह आरक्षी लालू यादव थाना मारकुण्डी द्वारा अभियुक्त बल्लू रजक पुत्र रामदास रजक निवासी नई बस्ती मझगवां थाना मझगवां जनपद सतना को एक बोरी में 19 पाउच अवैध देशी शराब सोल्जर ब्रान्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी मंगला प्रसाद,आरक्षी अतुल मिश्रा थाना मारकुण्डी के द्वारा अभियुक्त भीम हरिजन पुत्र धरमा हरिजन निवासी इटवा डुडैला थाना मारकुण्डी को 17 अदद देशी शराब मसाला ठेका पाउच के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।