सेवा भारती ने ठाना है नशा मुक्त भारत बनाना है साइबर अपराधों से डरना नहीं सतर्क रहकर अपराधियों को डराना है
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। सेवा भारती द्वारा शंकर बाजार स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज महिला महाविद्यालय में छात्राओं के माध्यम से हर घर हो नशा मुक्त एवं सभी को साइबर क्राइम के शिकार होने से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू गौतम द्वारा अपने चित परिचित अंदाज से शानदार कविताओं के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का माला फूल के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती आरती गुप्ता द्वारा करते हुए महाविद्यालय के एक कमरे से शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के भव्य बिस्तार तक का वर्णन बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया। स्वयं और महाविद्यालय के संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि जनपद में एक भी महिला महाविद्यालय नहीं था। जनपद का प्रथम महिला महाविद्यालय होने का गौरव भी इस महाविद्यालय को प्राप्त है। अभी बी ए आर एम ए विषय वर्ग पर ही शिक्षण कार्य जारी है। शिक्षकों और छात्राओं की मेहनत के कारण ही यहां की 6 से 7 छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उद्बोधन में एक पीड़ा छलक कर शब्दों में बयां हो गई, की धन अभाव के कारण एनुअल फंक्शन नहीं करा पा रहे हैं। हर व्यक्ति को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ समाज निर्माण में अपनी सहभागिता निश्चित रूप से निभानी चाहिए। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने सभी छात्राओं को आज होने वाले कार्यक्रम से निश्चित रूप से उपलब्ध लगभग 500 से 600 छात्राओं को भर ही लाभ होने तक सीमित नहीं, बल्कि 500 से 600 परिवारों को इसका लाभ मिलने वाला है। इसमें छात्राओं की सबसे अधिक जिम्मेदारी भी और भूमिका भी क्योंकि बेटियां एक कुल नहीं दो कुलो की जिम्मेदारी निभाती है। मोबाइल से होने वाले ऐसे किसी भी साइबर क्राइम अपराध से बचने के लिए इसको अमल करना भी आवश्यक है। सेवा भारती के गुरु प्रकाश शुक्ला द्वारा सेवा भारती के द्वारा कराए जा रहे अनेकों प्रकल्पों का विस्तृत जानकारी देते हुए सभी छात्रों को तीन बिंदुओं में अधिक जोर देने पर अपील की। पहले स्वच्छता दूसरा नशा मुक्त परिवार तीसरा साइबर क्राइम अपराध से सतर्कता। स्वच्छ भारत मिशन के शिवा कुमार ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या बनाने, गीले सूखे कचरे से कंपोस्ट बनाए जाने, जनपद में कचरा रीसाइक्लिंग होने, सिंगल यूज प्लास्टिक थर्माकोल का इस्तेमाल नहीं करने ,एवं इससे बढ़ रहे प्रदूषण से कार्बन और ऑक्सीजन का बिगड़ रहे संतुलन के विषय में विस्तार से समझाते हुए बताया। आबकारी निरीक्षक नीरज वर्मा ने कहा कि समाज में अनेकों प्रकार के नशा सामग्रियों को बेचा जाता है। हमें उनसे स्वयं को बचाने और रोकने दोनों का ही प्रयास करते रहना है। साइबर सेल अपराध के प्रशांत सिंह ने सभी छात्राओं को साइबर क्राइम से होने वाले अपराधों के विषय में अनेकों उदाहरण देकर बताया कि इस समय चित्रकूट जनपद में 350 केस हो चुके हैं। धन की हानि, महिला अपराध ,स्टॉक मार्केटिंग अपराधों में अत्यधिक इजाफा हो रहा है। आप अपने मोबाइल में व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम जीमेल आदि के पासवर्ड बदलते रहिए। अपना पासवर्ड किसी को भी ना शेयर करें। वर्क होम करने वाली छात्राएं महिलाएं अपने निजी डाटा शेयर नहीं करें। काम करने वाले लैपटॉप को ऑनलाइन रिपेयर नहीं कराएं। इसे पूरा डेटा हैक होने के साथ दुरुपयोग होने की संभावना शत प्रतिशत रहती है। अपने अपने मोबाइल में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑथेंटिकेशन ऑन रखें। किसी भी प्रकार का डिजिटल अरेस्ट नहीं होता। छात्रों के मोबाइल में किसी प्रकार के अश्लील फोटो वीडियो मैसेज आए तो टोल फ्री नंबर 1930 में सूचना अवश्य दें। इसमें सूचना देने वाले का नाम नहीं पूछा जाता ना ही नाम प्रदर्शित किया जाता। इसलिए डरे नहीं अपराधियों को डराए। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आरती गुप्ता द्वारा सभी आगंतुओं का आज के कार्यक्रम को महाविद्यालय में कराए जाने का आभार व्यक्त किया । तत्पश्चात नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ सुमन शुक्ला, अर्चना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, प्रेम नारायण यादव, रविंद्र सिंह, आशीष वर्मा, सुशील वर्मा एवं विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहे।









