कक्षा आठ के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, परीक्षाफल भी वितरित

कक्षा आठ के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, परीक्षाफल भी वितरित

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर बनौगां में कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सुषमा सेंगर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए परीक्षाफल वितरित किया। साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल छात्र सचिन को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर सिंह "कौशल" द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा वर्मा, जियालाल सरोज, अर्चना वर्मा, अनिल सिंह बघेल, राधिका सोनी, सुनीता यादव, हरि प्रकाश शुक्ल, अभिषेक गिरि एवं ओमकार वर्मा का विशेष योगदान रहा।