सुरक्षा का विश्वास पुलिस का प्रयास मिशन शक्ति अभियान

मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा को लेकर ललितपुर पुलिस मैदान मे हर बेटी तक पहुँचा सुरक्षा का संदेश, स्कूल कॉलेज बाजार हर जगह पहुँची पुलिस की टीम।

सुरक्षा का विश्वास पुलिस का प्रयास मिशन शक्ति अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविंद कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0" अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.दिसम्बर को नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज- 5.0" अभियान के अन्तर्गत जनपद के थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बस अड्डों, बाजारों, पार्कों, स्कूलों व गाँव-गाँव आदि जगहों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता, यौन उत्पीड़न से बचाव व उसके खिलाफ आवाज उठाने, साइबर अपराध से बचाव के तरीके, महिलाओं व किशोरियों के कानूनी अधिकार व हेल्प लाइन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की । विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया कि साइबर अपराधी डर और लालच का सहारा लेते हैं, ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा आपात सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके त्वरित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। 112 – आपातकालीन सेवा 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 – महिला हेल्पलाइन 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन _टीम ने उपस्थित जनसमूह को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर ठगी की सूचना तुरंत देने पर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।_ अंत में स्पष्ट संदेश दिया गया कि नारी की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, ललितपुर पुलिस का संकल्प है। जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि हर महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त महसूस कर सके।