विधिक सेवा दिवस की ब्लाक सभागार में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एंव वेनी प्रसाद यादव के संयोजन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत विधिक सेवा दिवस पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी ब्यक्ति न्यायिक प्रक्रिया से दूर न रहे।ऐसे गरीब ब्यक्ति जिनकी वार्षिक आमदनी 3 लाख से कम है उन गरीब लोगों को तहसील से लेकर हाईकोर्ट तक निःशुल्क न्यायिक प्रक्रिया के तहत जागरुक कर लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त न्यायालयों, प्राधिकरणों, अधिकरणों,आयोग के समक्ष विचाराधीन मामलों में विधिक सेवायें उपलब्ध करा रहा है।एंव गरीब एंव पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।और आवाश्यक ब्यय प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। ग्रामीण अंचलों में विधिक अधिकारों एंव सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन,परामर्श एंव सुलह समझौता केन्द्रों में सन्धिकर्ता दल द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त कराये जाने के प्रयास के साथ साथ मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में पीड़ित व्यक्तियों को मुवाबजा दिलाये जाने का और अन्य प्रकार के उपर्युक्त वादों मे सुलह समझौते द्वारा शीघ्र न्याय दिलाया जाता है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,जे ई एम आई सतीश श्रीवास्तव, सतीश वर्मा, राजेश कुमार, कुलदीप वर्मा, सुरेश चंद्र,बी एम एम इमरान, अंजली यादव,रवि रावत, तेजभान वर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार यादव, अखिलेश वर्मा गजराज वर्मा शिवनारायण मौर्या दानिश आदि मौजूद रहे।