विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर प्राप्त दावे और आपत्तियों की साप्ताहिक सूची उपलब्ध करायी गयी

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-137/सी0ई0ओ0-4-35/4-2025 लखनऊ दिनांक 14 जनवरी 2026 के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में प्राप्त दावे और आपत्तियों की साप्ताहिक सूची प्रत्येक सोमवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के बैठक कर उपलब्ध कराने और और उनका सहयोग प्राप्त करने हेतु निर्देश प्राप्त हुऐ है। उक्त प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दिनाक 16.02.2026 (सोमवार) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर प्राप्त दावे और आपत्तियों की साप्ताहिक सूची उपलब्ध करायी गयी और सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया है।