रास्ता निकालने को लेकर मारपीट एक घायल

रास्ता निकालने को लेकर मारपीट एक घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के हजरत पुर गांव में रास्ता निकालने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 मई की सुबह 8:30 बजे कटोरवा गांव के रहने वाले शिवकुमार उर्फ करिया कैरियातिन पुरवा से कटोरवा गांव जा रहे थे। रास्ते में पुरैसा तालाब पर गांव के सतनाम की ताड़ी की दुकान है। पीने वाले लोग सड़क पर अपना वाहन खड़ा करके बैठकर पीते हैं। जिससे रास्ता जाम हो गया । हटने को कहने से नाराज हो गए, सतनाम के साथ गोपीचंद और प्रवेश ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पीड़ित के पिता रमापत की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।