राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का द्वितीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का द्वितीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न

बदायूं ।राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का द्वितीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महिला प्रसाधन परिसर के झाड़ झंकाड़ को काट कर सफाई किया फिर जनजागरुकता रैली निकाल कर स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता आदि का सन्देश दिया। महाविद्यालय में आयोजित बौद्धिक सत्र में मतदाता जागरूकता एवं विकसित भारत के लिए युवाओं का कौशल विकास विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि किसी भी विकसित राष्ट्र का निर्माण कौशल विकास में दक्ष युवाओं के बल पर ही हुआ है। डॉ जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज से जुड़कर मानव सभ्यता को संरक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है। डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने विकसित भारत के लिए ज्ञानवान, स्वस्थ और संस्कारित युवा शक्ति को विकसित करने के लिए एनएसएस का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति विश्नोई ने कहा कि जब हृदय में सेवा करने का भाव और जज्बा पैदा होता तो परम आनन्द की अनुभूति होती है। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो अनिल कुमार ने तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ बबिता यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ जुनैद आलम, डॉ पीके शर्मा,आदि उपस्थित थे। रैली में ललिक राम, महिमा भारती, स्वाति, पूर्णिमा तोमर, निहाशा, पारुल, नेहा, आरती, अंजलि पाल, कोमल, अंशिका शर्मा, मंजू देवी, मनीषा देवी, सरिता यादव, अर्चना वर्मा ,प्रियंका नम्रता सिंह, तुलसी मिश्रा, भावना सागर, अर्चना वर्मा, प्रियंका आदि स्वयंसेवियों ने भाग लिया ।