मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों का सम्मान, ₹17 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरित राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न नगरपालिका सभागार बाराबंकी में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों का सम्मान, ₹17 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरित राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न नगरपालिका सभागार बाराबंकी में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के सम्मान में नगरपालिका सभागार बाराबंकी में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय ₹9000 से ₹17000 के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि अनुदेशकों का समर्पण एवं परिश्रम शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि अनुदेशकों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और प्रदेश सरकार भविष्य में भी उनके हित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं तथा विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन, लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अनुदेशक साथियों ने सदैव धैर्य एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने “पढ़े भारत-बढ़े भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदेशक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यह कार्यक्रम उनके समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रमाकांत एवं जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने भी मानदेय वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुदेशकों को भविष्य में पूर्णकालिक शिक्षक बनाए जाने की आशा जताई। समारोह में जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, बीएसए नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह, फिजा मिर्जा, चंद्रशेखर सिंह, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, अमित कुमार, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित