पासी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं की समस्यायों को सुना निस्तारण कराने का आश्वासन दिया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के निर्देश के क्रम में उमेश उर्फ सन्तोष रावत दरिया बाद क्षेत्र के ग्राम किटौली,खनवा पुर,वीर चौराहा पहरुपुर उमरापुर आदि गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं की समस्यायों को सुना और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को पासी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एंव सपा नेता उमेश रावत उर्फ सन्तोष ने दरिया बाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किटौली,खनवापुर,वीर चौराहा,राजपुर पहरुपुर उमरापुर इत्यादि गांवों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पवन रावत,रंजन रावत चन्द्रेश रावत आदि मौजूद रहे।









