मंगलवार को कोटवा धाम मेला से लापता ब्यक्ति की खोजबीन करने को पत्नी ने कोतवाली बदोसरांय पुलिस को बुधवार को प्रार्थना पत्र दिया

मंगलवार को कोटवा धाम मेला से लापता ब्यक्ति की खोजबीन करने को पत्नी ने कोतवाली बदोसरांय पुलिस को बुधवार को प्रार्थना पत्र दिया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। मंगलवार को थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर निवासी एक 25 वर्षीय मंदबुद्धि का युवक कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कोटवाधाम से लापता हो गया है। जिसके सम्बंध में मंदबुद्धि के ब्यक्ति की पत्नी ज्योती ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पति अरविंद की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक ने मंदबुद्धि के ब्यक्ति की पुलिस कर्मियों को फोटो उपलब्ध कराकर खोजबीन करने के निर्देश दिए हैं।