भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आयेरा खेड़ा में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आयेरा खेड़ा में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया

निष्पक्ष जन अवलोकन

 राहुल शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आयराखेड़ा में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन, राया सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में ग्राम आयराखेड़ा में सोमबार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा निकाली गयी जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया । उक्त पदयात्रा आयराखेड़ा कालेज मैदान , पैंठं मोहल्ला से प्रारंभ होकर नीमगांव तक निकाली गयी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखने का कार्य किया है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अदम्य गति से विकास एकता और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर बढ़ रहा है। विधायक राजेश चौधरी ने कहा यूनिटी पैदल मार्च संगठन समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का उत्कृष्ट प्रतीक है। देश की एकता और विकास जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य बलदेब क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय मांट क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश चौधरी, पी के ग्रुप चेयरमेन जे पी शर्मा भूपेश अग्रवाल डॉ रघुराज चौधरी सतपाल चौधरी पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी रामकुमार उपाध्याय हरिओम चौधरी रविकांत वर्मा सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता मुकेश वार्ष्णेय ने किया।