ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने अग्नि पीड़ित बच्चों को किताब कांपी आदि शैक्षिक सामग्री वितरित की

ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने अग्नि पीड़ित बच्चों को किताब कांपी आदि शैक्षिक सामग्री वितरित की

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अल्लीपुरवा मजरे शेषपुरटूटरु गांव में 10 मई को हुए अग्निकांड में छह घर व बच्चों की किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षिक सामग्री भी नष्ट हो गई, जिससे उनकी पढ़ाई पर संकट आ गया। बुधवार को सिरौलीगौसपुर की ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने प्रभावित छात्राओं को शैक्षिक सामग्री भेंट कर मदद की।अग्निकांड में गृहस्थी का सारा सामान जल गया था। श्री विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कोटवाधाम में पढ़ने वाली पवन कुमार की दो पुत्रियां, शिवानी कक्षा-11 और रोली कक्षा-11 और प्रियांशु कक्षा 12 भी इससे प्रभावित हुईं। उनकी सभी किताबें, कॉपियां और स्कूल ड्रेस आग में नष्ट हो गए।मामले की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने शिवानी और रोली को हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, नागरिक शास्त्र सहित सभी विषयों की नई किताबें, 10-10 कॉपियां और अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने कहा कि अग्निकांड की घटना दुखद है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं और भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।पीड़ित पिता पवन कुमार ने बताया कि आग लगने से उनका सब कुछ जल गया था और उन्हें बच्चों का साल बर्बाद होने का डर सता रहा था। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख की मदद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी बेटियां फिर से पढ़ाई शुरू कर पाएंगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य असीम श्रीवास्तव, बदोसराय प्रधान निसार मेहंदी सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।