प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने बच्चों को बनाकर रखा बंधक। स्कूल के अंदर बंद कर गांव में टहलने चले जाते हैं दूसरे शिक्षक।

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने बच्चों को बनाकर रखा बंधक। स्कूल के अंदर बंद कर गांव में टहलने  चले जाते हैं दूसरे शिक्षक।

निष्पक्ष जन अवलोकन पचपेड़वा (बलरामपुर) यह हाल है शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर भगवानपुर का । बताया जा रहा है कि यहां तैनात शिक्षक बसंत तिवारी कभी कभार ही विद्यालय आते हैं। और दूसरे शिक्षक आशीष श्रीवास्तव देर सबेर विद्यालय आने के कुछ ही देर बाद स्कूल के गेट पर ताला लगाकर गांव में होटल बाजी और राजनीति करने के लिए चले जाया करते हैं। जिसके कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। यहां तैनात शिक्षकों को न तो अधिकारियों का खौफ है न ही बच्चों के भविष्य की कोई परवाह। बच्चों ने बताया कि यहां कभी कोई अधिकारी जांच करने भी नहीं आता है जिसके कारण बेखौफ शिक्षक यहां बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। एमडीएम किस चिड़िया का नाम है यहां के बच्चों को पता ही नहीं है। जबकि सरकार प्रतिदिन एक बच्चे के ऊपर कन्वर्जन कास्ट के रूप में 8 रूपये से खर्च कर रही है लेकिन वह सारा पैसा ऐसे गुरु घंटालों के जेब में चला जाता है। यह लूट का खेल यही नहीं रूकता जनाब ! बच्चों के ड्रेस में भारी झोल झपाटा यहां किया जाता है। लेकिन योगी सरकार में ऐसे शिक्षा माफिया बेखौफ होकर वेतन के रूप में सरकारी धन की लूट तो करते ही हैं इसके साथ साथ एमडीएम और ड्रेस आदि में सेंध लगाकर मोटी कमाई करते रहते हैं। जब इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर शुभम शुक्ला से हमारे संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर एक लिखित शिकायत दीजिए तो जांच किया जायेगा। उन्हें यह नहीं पता कि पत्रकार पक्षकार नहीं होता है। बीएसए महोदय , मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। वह शिकायतकर्ता न बनकर बल्कि अपने कलम का प्रयोग कर आपके विभाग के काले कारनामों को समाज और सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। अब देखना है कि बीएसए शुभम शुक्ला द्वारा इस विद्यालय में तैनात शिक्षकों पर कोई जांच और कार्यवाही करते हैं या पत्रकार को पक्षकार न बनने पर अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। हिंदी दैनिक निष्पक्ष जन अवलोकन इस विद्यालय के गुरु घंटाल शिक्षकों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। और जल्द ही इनके कारनामों की दूसरी कड़ी भी प्रकाशित किया जाएगा।