जिलाधिकारी चित्रकूट के सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से सम्बन्धित प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी चित्रकूट के सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से सम्बन्धित प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चित्रकूट के सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से सम्बन्धित प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में शेषमणि शुक्ला माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के कुशल मार्गदर्शन में अनुराग कुरील, प्रथम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की अध्यक्षता मेंआज दिनांक 18.02.2026 को जिलाधिकारी चित्रकूट के सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से सम्बन्धित प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में अनुराग कुरील, प्रथम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर द्वाराबताया गया कि जनपद चित्रकूट के नागरिकों के मूल हितों, अधिकार और उन्हे संचालित कल्याणकारी योजनाओं से पुष्ट करने हेतु 22.02.2026 को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वंचितों/पीडितों, ह्यूमैन ट्रैफिकिंग से पीडितों, महिलाएं, बच्चे, अंधापन, कुष्ठ रोगी, खानाबदोष, पहरापन, मंदबुद्धि, सामूहिक आपदा, जातीय हिंसा, से पीडितों, वर्ग विशेष पर अत्याचार, औद्योगिक आपदा, किशोर अपराधी, निर्धन वर्ग, आधार कार्ड में सुधार, वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व सुरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा। सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी0डि0)/सहायक नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। शिविर के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विधिक जानकारी एवं सहायता प्रदान की जायेगी। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त दन्त, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। विभिन्न शासकीय विभागों एवं बैंको द्वारा संचालित लोकोपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ – साथ निःशुल्क विधिक सेवा से सम्बन्धित परामर्श भी उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर का उद्देश्य विधिक चेतना का प्रचार, जनहितकारी दृष्टिकोण को प्रोत्साहन तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से विधिक सेवाओं का वितरण आधारित माॅडल को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना है। शिविर में इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्रकूट द्वारा अवगत कराया गया कि शिविर में आने वाले आवेदक अपने साथ पहचान पत्र एवं सम्बन्धित योजना से जुडे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान, अग्रणी जिला प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।