पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह का जन्म दिवस मनाया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के हड़हा गांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र और सपा नेता राजा रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए।कार्यक्रम की शुरुआत में राजा रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत, वे गांव के प्राथमिक विद्यालय गए और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में फल वितरित किए।इस अवसर पर राजा रिंकू सिंह ने बताया कि उनके पिता दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे थे और मंत्री पद पर भी कार्य किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए, जिनमें स्कूल, कॉलेज और सड़कों का निर्माण प्रमुख है। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रधान राधेश्याम यादव, सचिन सिंह सहजनी और संतोष कुमार साजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।