नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए ज्योति बाबा डॉक्टर अरुण सेवा सम्मान से सम्मानित

नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए ज्योति बाबा डॉक्टर अरुण सेवा सम्मान से सम्मानित
नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए ज्योति बाबा डॉक्टर अरुण सेवा सम्मान से सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।कानपुर आज डॉ. अरुण चन्द्र विद्यानिकेतन स्कूल, बिंगवा अर्रा रोड, नौबस्ता, कानपुर मे अलंकृत फाउंडेशन के सदस्य गौतम उधानी जी के पिता जी ब्रिज लाल उधानी जी के 70वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया और साथ ही नशा मुक्ति युवा भारत थीम पर सिंगिंग एवं डांसिंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ! जिसमे स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ! साथ ही गोल्डन म्यूजिकल ग्रुप के हेड शब्बीर भाई उर्फ़ कोला जी ने अपनी पूरी टीम के साथ संदेश पूर्ण संगीत का माहौल बना दिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा जी ने बच्चों को क्लाइमेट चेंज, डिजिटल एडिक्शन और नशा मुक्ति युवा भारत पर विशेष रूप से चर्चा कर मार्गदर्शन किया, साथ ही नशा मुक्ति के लिए सभी को शपथ भी दिलाया। इस मौके पर पिछले 35 वर्षों से नशा मुक्ति युवा भारत अभियान चला रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा को विशेष रूप से डॉ अरुण सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अजय कपूर, किरदार खान, बब्लू, शकील, भरत, अंकुर, दिनेश राना ने देश भक्ति के गीत गा कर सबका मन मोह लिया साथ ही सिमरन मिश्रा ने जबरजस्त नृत्य प्रस्तुत किया ! कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्कूल प्रबंधक- निशा सिंह, मयंक गुप्ता, इतिका गुप्ता,नेहा जी के साथ साथ शोभा मिश्रा, सोम नारायण त्रिपाठी, निर्भय ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।