धार्मिक कार्यक्रम भन्डारे का आयोजन किया गया

धार्मिक कार्यक्रम भन्डारे का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसराय में एएनएम ज्योति यादव और अस्पताल स्टाफ द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ओम नमः शिवाय जप, रुद्राभिषेक और लड्डू गोपाल अभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।महाशिवरात्रि के दिन रविवार से शुरू हुए ओम नमः शिवाय जप सोमवार को पूरा होने के बाद पंडित विष्णु शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक और लड्डू गोपाल अभिषेक संपन्न करवाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने विधिवत पूजा-पाठ कर भंडारे का शुभारंभ किया। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने प्रसाद वितरण शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा।इस अवसर पर चंद्रेश वर्मा, सिद्धार्थ, रामप्रताप मिश्रा, डॉ. संतोष शुक्ला, शुभम अवस्थी, त्रिभुवन सिंह, धीरेंद्र वर्मा, सोनम वर्मा, आकाश वर्मा और भारतीय समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।