देवांगना पहाड़ में लगी ग्राउंड फायर पर समय रहते पाया गया पूर्ण नियंत्रण
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जनपद चित्रकूट एयरपोर्ट कर्वी के समीप स्थित देवांगना पहाड़ क्षेत्र में लगी ग्राउंड फायर की घटना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समय रहते पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में पुलिस, फायर ब्रिगेड, वन विभाग, राजस्व विभाग आदि टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं नियंत्रण कार्य संचालित किया गया। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप आग को फैलने से रोकते हुए स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित कर लिया गया। उक्त अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कर्वी, उप जिलाधिकारी कर्वी, क्षेत्राधिकारी कर्वी, एयरपोर्ट की अग्निशमन टीम, विशेष सुरक्षा बल तथा वन विभाग की टीम का विशेष एवं योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी बनाए रखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम भी सुनिश्चित किए गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य क्षति नहीं होने पाये।









