डीएम ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
हाई स्कूल के 2751 व इण्टर के 16 परिक्षार्थियो ने प्रथम पाली मे छोडी अंग्रेजी, व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा
निष्पक्ष जन अवलोकन
विनय सिंह
बाराबंकी। सोमवार को यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में संचालित हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने अजीमुद्दीन अशरफ़ इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा जमील-उर-रहमान इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, कक्ष निरीक्षण व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि नकल रोकथाम हेतु सख्त निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा कक्षों में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।साथ ही परीक्षार्थियों की तलाशी व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।