डिघरुवा पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल ! – समय से पहले डॉक्टर और स्टाफ गायब, सूना पड़ा रहा केंद्र

डिघरुवा पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल !  – समय से पहले डॉक्टर और स्टाफ गायब, सूना पड़ा रहा केंद्र

डिघरुवा पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल !

– समय से पहले डॉक्टर और स्टाफ गायब, सूना पड़ा रहा केंद्र

निष्पक्ष जन अवलोकन 

दिव्यांश प्रताप सिंह 

अमौली, फतेहपुर । अमौली सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गतडिघरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह राम भरोसे चल रही हैं। बुधवार को हकीकत उस समय सामने आई, जब द सुपरहिट न्यूज की टीम ने दोपहर करीब 2:45 बजे पीएचसी की पड़ताल की। तय समय के भीतर केंद्र पर डॉक्टर और अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। मौके पर केवल एक महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थी। उसने बताया कि फार्मासिस्ट निजी कार्य से बैंक गए हुए हैं, जबकि डॉक्टर साहब आज ड्यूटी पर आए ही नहीं। पूरा स्वास्थ्य केंद्र सूना पड़ा था। इलाज के लिए आए मरीज और तीमारदार बिना उपचार के लौटते नजर आए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीएचसी में कोई स्थायी प्रभारी नियुक्त नहीं है। पूरा केंद्र एक फार्मासिस्ट के भरोसे चलता है। समय पर डॉक्टर नहीं बैठते, जिससे मजबूर होकर मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है, जहां अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। इस मामले में डिप्टी सीएमओ इस्तियाक अहमद ने बताया कि पीएचसी का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। यदि निरीक्षण के दौरान कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला है, तो संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी।