जिलाधिकारी ने मिलेट्स जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण, विपणन एवं उपभोग को जन सामान्य के बीच प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री अन्न के प्रचार-प्रसार वाहन को आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर गावों के लिये रवाना किया गया। इस जागरूकता वैन में इलेक्ट्रॉनिक एल०ई०डी० के माध्यम से मिलेट्स के उत्पादन, नवीनतम तकनीकी तथा मिलेट्स के माध्यम से तैयार किये जाने वाले व्यंजनों के सम्बन्ध में जनपद के कृषकों, महिलाओं व अन्य जनसमुदाय को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिलेट्स को हमें अपने दैनिक आहार में शामिल करने से कई खनिज तत्वों व पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। जिला कृषि अधिकारी राज पति शुक्ल ने बताया कि यह जागरूकता वाहन वीडियो के माध्यम से श्री अन्न के बारे में रोचक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा ताकि लोग इसके महत्व व उपयोगिता को समझ सकें। कुछ वर्षों पहले बुंदेलखंड क्षेत्र में मिलेट्स की खेती बहुतायत से होती थी लेकिन कुछ स्थानीय समस्याओं व सिंचित क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के कारण कृषक समुदाय धान गेहूं व अन्य फसलों की ओर उन्मुख हो गया जिससे अब ये लुप्त हो गए। परंतु कृषि विभाग 2023 से फिर से इन मिलेट्स के बीज किसानों को उपलब्ध करा कर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है जिससे विगत दो वर्षों में श्री अन्न अब बाजार में दिखाई देने लगे हैं। इस प्रचार वाहन से मिलेट्स आधारित सभी क्रिया कलापों तथा विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा जिससे मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण व विपणन विषयक जागरूकता जनसामान्य तक पहुंच सके। इस मौके पर राज कुमार उप कृषि निदेशक, डा० रंजीत सरोज वरि० प्रा० सहायक ग्रुप-ए एवं एल०ई०डी० वाहन हेतु नामित नोडल अधिकारी मनोज कुमार वरि० प्रा० सहायक ग्रुप-बी उपस्थित रहे। (राज पति शुक्ल) जिला कृषि अधिकारी चित्रकूट।