खण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। खंण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में बी डी ओ संजीव गुप्ता की अध्यक्षता एंव सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा के संयोजन में विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक,व एन आर एल एम के साथ हुई बैठक में बी डी ओ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा कार्यों के साथ साथ स्वंय सहायता समूहों की प्रगति की समीक्षा,अमृत सरोवर तालाबों में पानी भरवाने इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा ने गांवों में साफ सफाई, सामुदायिक शौचालयों आदि विंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में सतीश श्रीवास्तव, चेतराम, आशीष कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार,सतीश वर्मा, राजेश कुमार रावत, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला,रवि रावत, तेजभान वर्मा, विवेक कुमार,देवेन्द्र अखिलेश वर्मा, दानिश अली, गजराज वर्मा,बी एम एम अंजली यादव, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।









