केनरा बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्मित किलकारी किड्स प्ले जोन का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया

केनरा बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्मित किलकारी किड्स प्ले जोन का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया
केनरा बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्मित किलकारी किड्स प्ले जोन का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।संयुक्त जिला चिकित्सालय जनपद चित्रकूट में केनरा बैंक द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विकसित किलकारी किड्स प्ले जोन का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग जी एवं केनरा बैंक मंडल प्रबंधक प्रयागराज अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक अनुराग शर्मा ,केनरा बैंक शाखा प्रबंधक स्कंद कुमार भारतीय,सहायक शाखा अवनीश श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।किड्स प्ले जोन में विभिन्न खिलौनों को पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। साथ ही जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर लेबर रूम के सम्मुख शिशु आहार सलाह केंद्र का भी शुभारंभ किया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा केनरा बैंक ग्राहक चुंकावन को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण, क्लेम अमाउंट ₹200000 की धनराशि केनरा बैंक द्वारा चेक देकर प्रदान की। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के बाल उद्यान के विकसित होने से निश्चित रूप ओपीडी एवं वैक्सीनेशन के लिए आए हुए बच्चों को एक अवसर मिलेगा जिससे वह इस पार्क में खेलकूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले सकें तथा खेल-खेल में कुछ सीख सकें। प्रयागराज से आए हुए मंडल प्रबंधक अनुराग मिश्रा जी ने बताया कि केनरा बैंक विभिन्न जनपदों में इस प्रकार के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम लगातार करता रहता है अगर भविष्य में ऐसा कोई अवसर मिलता है तो केनरा बैंक सामाजिक कार्य करने के लिए तत्पर रहेगा। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को लेकर उन्होंने बताया कि 70 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत किसी भी प्रकार की दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उसके नामनी को ₹200000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने अपील भी की सभी बैंक ग्राहक अपने-अपने बैंकों में जाकर ₹20 सालाना की छोटी सी धनराशि में इस बीमा का लाभ ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड एक्सरे वह ओपीडी में हजार लोग आते रहते हैं एवं उनके साथ आए हुए बच्चों के लिए खेलने व सीखने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी ने केनरा बैंक मंडल प्रबंधक प्रयागराज अनुराग मिश्रा से कहा कि किलकारी किड्स प्ले जोन को जिला अस्पताल को हैंडओवर कराएं। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया एवं एक माह में कितने अल्ट्रासाउंड होते हैं जानकारी भी लिये । उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में साफ सफाई बनी रहनी चाहिए।