एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल
फतेहपुर(बाराबंकी)शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैया मातिबर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस अनुसार,महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की बाइक बड्डुपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जागिरी, जिससे अक्षत गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल पाण्डेय को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी ले जाया गया।मौजूद चिकित्सकों ने जांच बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अक्षत जैन (25)(अविवाहित)थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी भण्डार' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बड़े भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे। अक्षत की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार, व्यापारियों और परिचितों में दुख का माहौल है। परिजन देर रात ही शव को अस्पताल से घर ले गए। घटना बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों व रेलवे क्रॉसिंग के पास साव धानी बरतने की आवश्यकता पर भी चर्चा हो रही है।