नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की बाइक रैली निकली

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की बाइक रैली निकली

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिला मोर्चा के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली। जीआईसी ऑडिटोरियम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जीआईसी ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर नाका सतरिख, धनोखर चौराहा, निबलेट तिराहा होते हुए छाया चौराहा पर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “पीएम मोदी जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। अभियान की जिला संयोजक रचना श्रीवास्तव ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय का न केवल समर्थन कर रही हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सभी विधानसभाओं में सम्मेलन, संगोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रामकुमारी मौर्य, सरिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, शिल्पी सिंह, शुभी वर्मा, अर्चना मिश्रा, नीलम वर्मा, नीलम दीक्षित, पुष्पा त्रिवेदी, अंशु सिंह, मालती यादव, नीता अवस्थी, डॉ. विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, पवन सिंह रिंकू, पवनेंद्र सिंह, मनोज कुरील, रोहित सिंह, अभिषेक गुप्ता, सूरज सिंह एवं सीपी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।