ईश्वर चन्द्र विश्वकर्मा बने HAM (सेकुलर) के प्रदेश प्रधान महासचिव

ईश्वर चन्द्र विश्वकर्मा बने HAM (सेकुलर) के प्रदेश प्रधान महासचिव

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रुद्रपुर (देवरिया)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ईश्वर चन्द्र विश्वकर्मा को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है। यह निर्णय माननीय जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक, मा. संतोष सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा माननीय ललित नारायण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार लिया गया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि ईश्वर चन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, राकेश पटेल, सुरेंद्र कुशवाहा, विजय निषाद, एडवोकेट अर्जुन प्रजापति, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सोमनाथ, काशी गोंड, राममिलन गोंड, शिवानंद विश्वकर्मा, तारकेश्वर एवं शेषनाथ सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।