आयुक्त अयोध्या मंण्डल राजेश कुमार व सहायक विकास आयुक्त अयोध्या मंण्डल राजेश कुमार झा ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के साथ ब्लाक सिरौलीगौसपुर, तहसील का निरीक्षण किया

आयुक्त अयोध्या मंण्डल राजेश कुमार व सहायक विकास आयुक्त अयोध्या मंण्डल राजेश कुमार झा ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के साथ ब्लाक सिरौलीगौसपुर, तहसील का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने मंगलवार को सिरौलीगौसपुर ब्लॉक और तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया। सुबह करीब 11 बजे मंडलायुक्त ब्लॉक पहुंचे, जहां जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सतीश वर्मा राजेश कुमार, कुलदीप वर्मा आदि ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कमिश्नर ने बीडीओ कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने सबसे पहले आवास पटल का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अकाउंटेंट बाबू से पत्रावलियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न एडीओ (कृषि, समाज कल्याण) कार्यालयों और उनके रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संबंधित पत्रावलियों और कार्यों की जानकारी ली। मनरेगा कक्ष पहुंचकर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रेनू रावत व अन्य कर्मचारियों से मनरेगा कार्यों और भुगतान संबंधी पत्रावलियों की जांच की। बाद में, उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्थित प्रेरणा कैंटीन का भी दौरा किया और संचालक आरती गुप्ता से बिक्री व मुनाफे पर चर्चा की। ब्लॉक के निरीक्षण के बाद कमिश्नर का काफिला तहसील पहुंचा। यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के ,तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा और नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने उनका स्वागत किया। तहसील में उन्होंने तहसीलदार कोर्ट, लेखाकार कार्यालय और रजिस्टर सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की पत्रावलियों का अवलोकन किया और तहसील परिसर स्थित तालाब का भी जायजा लिया, जिसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि तहसील और ब्लॉक के निरीक्षण में पाया गया कि बार-बार बेंच में अच्छा सामंजस्य होने के कारण मुकदमों का निस्तारण प्रभावी ढंग से हो रहा है और पत्रावलियों का रखरखाव भी ठीक है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में भी बेहतर सौंदर्यीकरण किया गया है।कमिश्नर ने मौके पर ही जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त ,जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ,मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।