अपराध निरीक्षक मानिकपुर ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिहं के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यावही के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक अपराध शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना मानिकपुर अंतर्गत की एक निवासिनी वादिया द्वारा थाना मानिकपुर में सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री को रोहित पुत्र अज्ञात बहला फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 42/2026 धारा 137(2) पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन,अपहृता/पीडिता के बयान अन्तर्गत धारा 180,183 बीएनएसएस व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी तथा आज दिनांक 22.05.2026 को आरोपी रोहित कुमार पटेल पुत्र चन्द्रशेखर सिंह को अपराध निरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय द्वारा गिरफ्तार किया गया।









