अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता एंव मरीज परेशान

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम की सबसे खराब विद्युत आपूर्ति इस केन्द्र पर रात्रि 8,41 पर दो घन्टा रोस्टिंग का मैसेज उपभोक्ताओं को किया गया 10 बजकर 34 मिनट पर आल फीडर नार्मल चलने का मैसेज और उसके बाद 11 बजकर 4 मिनट पर पुनः 2 घन्टा रोस्टिंग का मैसेज उपभोक्ताओं के गुरुप पर डाला गया।इस भीषण गर्मी में मरीजों का सबसे बुरा हाल है।विजली विभाग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। रोस्टिंग पर रोस्टिंग विद्युत उपभोक्ताओं,खास कर मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति विभाग नाकारा साबित हो रहा है। रोस्टिंग के दौरान विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते।कभी कभार लाइन मैन फोन उठा भी लेते हैं तो वह भी रोस्टिंग ऊपर से होने की बात बताकर फोन स्वीच आफ कर लेते हैं।वही विद्युत उपकेन्द्र सिरौलीगौसपुर की बहुत कम शिकायतें मिल रही हैं।उनके फीडर से 2 घन्टे की रोस्टिंग के बाद पूरी रात विजली आपूर्ति की जाती है। वहीं विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम जो कि विद्युत विभाग के रामसनेही घाट से संचालित है जंहा शिकायतों का अम्बार लगा रहता है। विद्युत विभाग की अधीक्षण अभियन्ता,अधिशाषी,एस डी ओ,अवर अभियंता इस समस्या पर गौर कर उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने की दिशा में प्रयास करें।ताकि उपभोक्ताओं को विजली की समस्या से निजात मिल सके।