शिक्षामित्रों का मानदेय बढाये जाने पर उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने फैंसलै का स्वागत किया
निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधान सभा में 01 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मानदेय 10000रु से बढ़ाकर 18000रु प्रति माह एवं अनुदेशकों का मानदेय 9000रु से बढ़ाकर 17000रु प्रति माह किए जाने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने मानदेय में एक साथ रु 8000 की बढ़ोत्तरी की है । इस महंगाई के दौर में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हमारी मांग और ज्यादा थी लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए यह भी बहुत है । सरकार ने हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग पर अमल किया है । हम शिक्षामित्रों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने शिक्षा परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।