विद्यालय में निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण, बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विद्यालय में निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण,  बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी में कक्षा 7 एवं 8 की बालिकाओं के लिए निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा बालिकाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण से छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण, सहायक अध्यापक शफीक अहमद, सचिन जायसवाल, नीलेश कुमार तिवारी एवं प्रिया शुक्ला, अनुदेशक राजन वर्मा एवं कमरुज्जमा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरण शुक्ला एवं सुंदरा गुप्ता, ईसीसीई एजुकेटर प्राची वर्मा तथा सहायिका वेदमती उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका प्रिया शुक्ला ने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता से बालिकाएं स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी बन सकती हैं।